Dishonesty never pays

रहिमन वित्त अधर्म को, जरत न लागै बार.
चोरी करि होरी रची, भई तनिक में छार.

 

Hindi Meaning (हिन्दी अर्थ):

अधर्म या बेईमानी से कमाया धन कभी नहीं फलता है. ऐसे धन को नष्ट होने में अधिक देर नहीं लगती. जैसे, होलिका दहन के लिये लोग चोरी करके लकड़ियाँ एकत्र करते हैं परंतु वे सब देखते-ही-देखते जलकर ख़ाक हो जातीं हैं. अधर्म से अर्जित धन राख की ढेरी के समान हैं.

English Phonetics:

Raiman vitt adharm ko, jarat na laagey baar.
Chori kari hori rachi, bhai tanik me chhar.

English Meaning:

Money earned by wrongdoing or dishonesty never flourishes. It does not take long to destroy such wealth. Like, for Holika Dahan, people collect wood by stealing, but they all get burnt instantly. Wealth earned from unrighteousness is like a pile of ashes.

 

शब्द अर्थ:

जरत = जलना. लागै = लगना. बार = देर. होरी = होली/ होलिका. रची = बनाना/ रचना. तनिक = थोड़ा/ पलभर. छार = नष्ट/ ख़ाक.